शामली, जनवरी 8 -- दभेड़ीखुर्द के पूर्व प्रधान ने मनरेगा योजना के तहत फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। मामले में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई है। गांव दभेड़ीखुर्द के पूर्व प्रधान व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री चौधरी मुंशाद अली चौहान ने आईजीआरएस पर शिकायत की है। आरोप है कि उनके गांव में प्रधान द्वारा मनरेगा योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है। पति-पत्नी और बच्चे के अलग-अलग जॉब कार्ड बनाकर 100 दिन से अधिक रोजगार लिया जा रहा है। जबकि नियम यह है कि एक परिवार 100 दिन से अधिक रोजगार नहीं ले सका है। शिकायत में पूर्व प्रधान ने कुछ लोगों के नाम, जॉब कार्ड नंबर और दिन का भी उल्लेख किया है। आरोप है कि प्रधान द्वारा अपने परिवार और सगे-संबंधियों के डबल जॉब कार्ड बनाए हुए हैं। पूर्व प्रधान ने बताया कि उन्होंने पूर्व में भी इस बाबत शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.