कानपुर, फरवरी 8 -- कानपुर दक्षिण। दबौली वेस्ट में पसरी गंदगी से त्रस्त लोगों ने रविवार को ढोल-मंजीरा लेकर प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद जेपी पाल के नेतत्व में हुए प्रदर्शन में लोगों ने हाथों में महापौर और विधायक के खिलाफ तख्तियां लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। आरोप है कि इलाके में महीनों से सीवर व जलभराव है, कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। पूर्व पार्षद के मुताबिक, वार्ड में वर्षों से गंदगी पसरी है। कई-कई दिनों तक कूड़े का उठान नहीं होता हैं, नालियां चोक हैं। पुरानी और जर्जर सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जिससे आवागमन के साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.