कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गोविंदनगर के दबौली में शुक्रवार तड़के तीन चोरों ने निर्माणाधीन मकान में घुसकर कॉपर और बिजली के तार सहित अन्य सामान पार कर दिया। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। दबौली निवासी अखिलेश सिंह घर से कुछ दूर एक मकान बनवा रहे हैं। निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। अखिलेश ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 4:17 मिनट पर तीन चोर मकान में घुसे। करीब 28 मिनट में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.