जहानाबाद, जुलाई 11 -- जहानाबाद। जिले के घोसी, नगर, बिशुनगंज और मखदुमपुर थाना में दर्ज चार मामलों के छह नामजद अभियुक्तों ने कुर्की जब्ती के भय से आत्म समर्पण कर दिया। इसमें दो सगे भाई शामिल हैं। सरेंडर करने वाले अभियुक्तों में दो कांड वर्ष 2018 में दर्ज किए गए थे। लोग फरार चल रहे थे। कोर्ट के आदेश पर कुर्की का आदेश मिला था। घोसी के मोसिमासराय गांव के निवासी वीरमणि यादव, नगर थाना क्षेत्र के कुतबनचक निवासी रोहित कुमार, बिशुनगंज थाना में दर्ज मामले के अभियुक्त लालबूगी यादव और नीतीश कुमार एवं मखदुमपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी दो सगे भाई बबन मांझी और विजय मांझी ने आत्मसमर्पण किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.