पीलीभीत, मई 5 -- गैंगस्टर के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस ने वहां की महिलाओं की ओर से विरोध के बाद रिवॉल्वर निकालकर लहरा दिया। इसका सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो गया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। माधोटांडा थानाक्षेत्र के गांव नवदिया सुखदासपुर निवासी अनीश गैंगस्टर का आरोपी है। कुछ साल पहले अनीश शेरपुर कलां में रहने लगा। रविवार को अनीश नवदिया सुखदासपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा। पूरनपुर कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी लगी तो वह आरोपी को पकड़ने गांव पहुंच गई। पुलिस की दबिश की भनक लगने से आरोपी भाग गया। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया। इस पर अनीश पास के घर में घुस गया। पीछे से पुलिस भी घर मे घुस गई। घर में मौजूद महिलाओं से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने किसी के घर में आने से मना कर दिया। आरोप है कि इस पर पुलिस ने महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.