लातेहार, दिसम्बर 2 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड कार्यालय में बिचौलियों और प्रखंड कर्मियों के बीच तनातनी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रखंड के मनरेगा बिचौलियों के द्वारा विभिन्न योजनाओं में डिमांड लगाकर गलत भुगतान के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसका सीधा असर मनरेगा योजनाओं पर पड़ रहा है। देर रात तक मनरेगा बिचौलियों को प्रखंड कार्यालय में देखा जा सकता है। स्थिति यह है कि बिचौलियों का दबाव बढ़ने के कारण प्रखंड कर्मियों को थाना और उच्च अधिकारियों के संरक्षण की आवश्यकता महसूस होने लगी है। मंगलवार को मनरेगा योजना के सहायक अभियंता विवेक जायसवाल, कनीय अभियंता निर्मल कुमार मोदी तथा ग्राम रोजगार सेवक राजदेव सिंह ने जालिम खुर्द के एक बिचौलिया के बढ़ते हस्तक्षेप और दबाव से त्रस्त होकर बीडीओ मनोज कुमार तिवारी से मुलाकात की। उन्होंने बीडीओ को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.