लोहरदगा, फरवरी 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 अंतर्गत 23 फरवरी को नगर परिषद क्षेत्र लोहरदगा में मतदान कराने के लिए रविवार को समाहरणालय परिसर से मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए रवाना हुईं। मतदान 46 मतदान केंद्रों में होगा। सभी 46 मतदान दल रवाना हुए। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त डा ताराचंद ने कहा कि सभी मतदान दल राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगे। निर्वाचन कार्य के दौरान कोई भी अधिकारी न किसी तरह के दबाव में आएंगे, न प्रभावित होंगे। आप सभी को आपस में समन्वय बना कर निर्वाचन कार्य करना है। त्रुटिरहित निर्वाचन संपन्न कराना है। सभी को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। सेक्टर पुलिस अधिकारी हमेशा साथ रहें-एसपी पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने क...