मेरठ, फरवरी 16 -- सरधना। करनावल निवासी एक युवक पर बाइक सवार कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब युवक टेम्पो में बैठकर मेरठ जा रहा था। आरोपियों ने उसे बीच रास्ते में उतारा और पीटकर फरार हो गए। पीड़ित युवक ने रविवार को सरधना थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कस्बा करनावल निवासी शुभम पुत्र जितेंद्र ने तहरीर देते हुए बताया कि 13 फरवरी दोपहर करीब तीन बजे वह किताबें लेने के लिए टेम्पो में बैठकर मेरठ जा रहा था। जैसे ही वो दबथुवा गांव में कॉलेज के पास पहुंचा तो उसके मोबाइल पर दो अज्ञात नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वालों ने उसे दबथुवा में रुकने के लिए बोला। उसने युवक की बात पर भरोसा किया और दबथुवा में उतर गया। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से दो बाइक पर सवार होकर कई युवक आए। उन्होंने आते ही डंडे और लोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.