महोबा, जनवरी 9 -- घर में फेंक रहा पत्थर, विरोध करने पर गाली गलौच महोबा, संवाददाता। दबंग द्वारा महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करने और घर में पत्थर फेंकने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। मुख्यालय कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसका पड़ोसी पिछले कई दिनों से घर की महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा है। 5 जनवरी को सिरफिरे ने दरवाजे में पत्थर मारे और गाली गलौच की। घर की महिलाओं ने जब विरोध किया तो अर्धनग्न होकर अश्लीलता कर गाली गलौच करने लगा। जिसकी सूचना डायल 112 पर दी गई पुलिस के पहुंचने के पहले ही दबंग मौके से भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित राघवेंद्र सिंह तोमर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...