अंबेडकर नगर, जनवरी 12 -- सद्दरपुर, संवाददाता। टांडा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हयातगंज में रविवार की रात्रि एक टेलर्स की दुकान पर बैठे एलआईसी एजेंट पर दो दबंग भाइयों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों के बीच बचाव से एजेंट की जान बची। देर रात्रि पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए दोनों भाइयों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया। टांडा नगर के मोहल्ला सिकंदराबाद नई बस्ती निवासी आशीष कुमार विश्वकर्मा पुत्र श्रीराम विश्वकर्मा एलआईसी एजेंट हैं। रविवार की रात्रि लगभग 9.15 बजे हयातगंज बकरहवा पुल पर स्थित परिधान ट्रेलर्स की दुकान पर जैसे ही आकर बैठे कि हयातगंज निवासी दबंग भाई दानिश खान व रेहान खान पुत्रगण मासूम अली हाथ में धारदार हथियार चाकू लेकर आए और आशीष कुमार को मारना पीटना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप ...