मेरठ, दिसम्बर 10 -- कंकरखेड़ा क्षेत्र में दबंग भतीजों ने रंजिश के चलते एक अधिवक्ता के ईख के खेत में आग लगा दी। आग से दो लाख की गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। अब आरोपी अधिवक्ता को धमकी दे रहे हैं। वकीलों के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचे अधिवक्ता ने आरोपी भतीजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। श्रद्धापुरी निवासी एडवोकेट अनिल कुमार सहरावत मंगलवार को कुछ अन्य वकीलों को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। अधिकारियों से शिकायत करते हुए अनिल ने आरोप लगाया कि उनके भतीजे रोहित और मोहित दबंग किस्म के हैं। अनिल से वह रंजिश रखते हैं। इसी के चलते सोमवार को भतीजों ने जेवरी गांव स्थित अनिल के ईख के खेत में आग लगा दी। इससे दो लाख का नुकसान हुआ। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.