बांदा, दिसम्बर 25 -- बांदा। संवाददाता पैलानी तहसील के चिल्ला थाना अंतर्गत एक गांव निवासी युवती की मां ने थाना मे तहरीर दी। बताया कि पुत्री से गांव के ही मनीष निषाद मोबाइल पर अश्लील बातें करता था। उसके धमकाने पर पुत्री ने 19 दिसंबर को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मनीष, शैलेंद्र निषाद पुत्रगण अर्जुन निषाद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। अब वह लोग मुकदमा वापस न लेने पर जानमाल की धमकी दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...