कौशाम्बी, सितम्बर 13 -- चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना इलाके के घूरी गांव की कविता देवी ने बताया कि उसके पति ललऊ की कई साल पहले मौत हो चुकी है। 25साल पहले उसका खानदानी बंटवारा हो चुका है। इस समय वह अपने जेठ के साथ मिलकर अपने मकान का निर्माण करा रही है। शुक्रवार रात दबंग पट्टीदारों ने उसकी चहारदीवारी को गिरा दिया। शुक्रवार सुबह जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची महिला के विरोध करने पर पट्टीदारों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि पट्टीदार उसकी जमीन से जबरन रास्ता मांग रहे हैं। महिला ने थाने जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार मामले में तहरीर के अनुसार जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.