कौशाम्बी, फरवरी 22 -- करारी थाना क्षेत्र के गुवारा तैयबपुर गांव की एक महिला दबंग पट्टीदारों के खौफ से रात भर अपने ही घर में कैद रही। आरोप है कि घात लगाकर बैठे आरोपियों ने सुबह मौका मिलते ही उसकी पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना को लेकर पूरा पीड़ित कुनबा दहशत में है। गुवारा तैयबपुर गांव की सुशीला देवी पत्नी मोहन लाल दिवाकर ने बताया कि 20 फरवरी की शाम पारिवारिक रंजिश के चलते पट्टीदार महेंद्र उर्फ कुट्टन व उसकी मां उर्मिला देवी गाली-गलौज कर रहे थे। दोनों पिटाई करने पर आमादा थे। जान बचाने के लिए पीड़िता अपने घर में कैद हो गई। आरोप है कि इस पर आरोपी उसके दरवाजे को ताककर बैठे रहे और गाली-गलौज करते रहे। सुबह पीड़ित महिला ने मवेशियों को चारा देने के लिए दरवाजा खोला तो उसकी पिटाई शुरू कर दी गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.