कौशाम्बी, फरवरी 9 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाने के पैगम्बरपुर मजरा महगांव में रविवार शाम मामूली विवाद में दबंग ने साथियों संग मिलकर किसान को जमकर पीट दिया। पिटाई से उसे काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने जाकर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पैगम्बरपुर मजरा महगांव निवासी सुखई रैदास पुत्र दक्खिनी रैदास किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। उसने बताया कि रविवार शाम वह घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान गांव का एक दबंग अपने दो साथियों के साथ उसके पास पहुंचा और गेहूं के फसल की सिंचाई करने की जिद करने लगा। इंकार करने पर वह सभी उसके साथ गाली गलौच करने लगे।आरोप है कि गाली का विरोध करने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.