कौशाम्बी, नवम्बर 30 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाने के फरीदपुर चकताजपुर गांव में रविवार सुबह दबंग ने साथियों संग मिलकर युवक के खेतों में लगी फसल को ट्रैक्टर से जुताई कर नष्ट कर दिया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मालिक के विरोध करने पर दबंग ने गाली गलौच कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरीदपुर चकताजपुर गांव निवासी घनश्याम सिंह पुत्र माताप्रसाद किसानी करता है। उसने बताया कि वह अपनी पैतृक जमीन पर कृषि कार्य करता है। उसने कुरई और गौसपुर कछार स्थित खेतों में सरसों और गेहूं की फसल बो रखा है। रविवार सुबह उजिहिनी खालसा गांव का एक दबंग अपने 20-25 साथियों के साथ दो ट्रैक्टर लेकर उसके खेत पर पहुंचा और खेत में लगी फसलों की जुताई करने लगा। जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.