महोबा, नवम्बर 8 -- खरेला,संवाददाता। दबंग ने युवक पर पत्थर से हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। थाना क्षेत्र के सलुहा निवासी पूरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच नवंबर को दबंग जगमोहन भाई राकेश के साथ गाली गलौच कर कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। 6 नवंबर को वह मंदिर में भजन कीर्तन में शामिल था तभी जगमोहन उर्फ हलकेस ने पत्थर से सर पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी और घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद दबंग द्वारा लगातार जानमाल की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...