बरेली, फरवरी 15 -- फरीदपुर। शराब के नशे में धुत दबंग ने युवक पर फायर कर दिया, लेकिन गोली पड़ोस में बैठे किशोर की जांघ में जा लगी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल किशोर को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। फरीदपुर के मोहल्ला परा की जोशी बस्ती में रहने वाले बंटी ने बताया कि उनके पड़ोस में अनिल जोशी का घर है। शनिवार देर शाम वह अपने घर में बैठे थे। इसी दौरान अनिल का 14 वर्षीय बेटा अनमोल उनके घर आया और उन्हें बुलाकर अपने घर ले गया। अनमोल के घर में उसका ममेरा भाई मौजूद था, जो शराब के नशे में धुत था और उनके पहुंचते ही गालियां देनी लगा। उन्होंने विरोध किया तो तमंचे से उन पर फायर झोंक दिया, जिससे वह तो बच गए, लेकिन पड़ोस में खड़े अनमोल की जांघ में गोली जा लगी। अनमोल खून से लतपथ होकर वहीं...