कानपुर, जनवरी 5 -- पुखरायां। स्थानीय कस्बे के बाईपास स्थित लक्ष्मीबाई नगर मोहल्ले में अपने घर पीछे लगे दरवाजे पर चढ़ने के लिए सीढ़ी बनवा रही महिला को मोहल्ले के दबंग सीढ़ी नहीं लगवाने दे रहे हैं। दबंगई का प्रत्यक्ष उदाहरण एसडीएम ने भेजी राजस्व टीम को भी उसने बैरंग वापस भेज दिया। कस्बे के लक्ष्मीबाई नगर मोहल्ले में पूजा सैनी का बाईपास में मकान है, जिसके मकान के पीछे निकास के लिए दरवाजा लगा है। वह दरवाजा जब मकान बना था तभी से लगा है। बाईपास ऊंचाई पर होने के कारण मकान को ऊंचाई में बनवाया गया है। इस चक्कर में पीछे का दरवाजा भी ऊंचा लगा है। इस पर बिना सीढ़ी के नहीं चढ़ा जा सकता है। मकान के पीछे दरवाजे पर पहले सीढ़ी लगी थी, लेकिन पालिका की ओर से रोड बनाए जाने पर सीढ़ी हटा ली गई थी कि रोड बनने के बाद लग जाएगी। रोड बने 6 माह से ऊपर हो गया, लेकिन अकेली म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.