कौशाम्बी, जनवरी 19 -- एयरपोर्ट थाने के गौसपुर कटहुला गांव में जमीन कब्जे का विरोध करने पर दबंग ने सोमवार सुबह साथियों संग युवक को जान से मारने की धमकी दी। मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। पीड़ित ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौसपुर कटहुला गांव निवासी कृष्ण देव शर्मा पुत्र विभुदेव शर्मा ने बताया कि उन्होंने गांव के रामनारायण पुत्र पितम्बर से एक जमीन का पिछले साल एग्रीमेंट कराया था। एग्रीमेंट कराने के बाद कटहुला गांव के ही एक दबंग ने साथियों के साथ उसकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण करना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। उसने मौके पर जाकर निर्माण कार्य का विरोध किया। आरोप है कि कार्य रोकने को कहने पर दबंगों ने उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.