बरेली, जनवरी 1 -- नवाबगंज, संवाददाता। एक दबंग ने एक क्षेत्र पंचायत सदस्य से गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना की तहरीर क्षेत्र पंचायत सदस्य की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईध जागीर गांव के अब्दुल मलिक क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि वह अपना एक यूट्यूबर चैनल भी चलाते हैं। आरोप है कि उनके गांव के एक दबंग पर उसके बहनोई ने मुकदमा दर्ज करा रखा है। इसके जवाब में वह अपने बहनाई पर मुकदमा लिखाना चाहता है। जिसके लिए उसने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसकी खबर वह यूट्यृब चैनल पर चलवाना चाहता है। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। जिससे नाराज दबंग और उसके भाई बहन ने उनसे गाली-गलौज कर झूठे मुकदमें में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। जिससे परेशान क्षेत्र पंचायत सदस्य ने दबंग और उसके भाई बहन के खिलाफ थाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.