बरेली, फरवरी 15 -- हाफिजगंज। थाना हाफिजगंज के गांव नरई नौवानगला निवासी कविराज सोम ने थाने पर दी तहरीर में कहा है कि उसके खेत के आगे ग्राम समाज की जगह में खेत तक जाने का रास्ता है। गांव के दूसरे समुदाय के लोग ईंट लगाकर रास्ता बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। जब उसने टोका तो उक्त आरोपियों ने गांव से भगाने की धमकी दी। किसान ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि तहरीर की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...