मुजफ्फरपुर, नवम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर/पारु, हिटी। पारू थाने के मोहजमा गांव में मंगलवार को दबंग परिवार के पालतू बुलडॉग कुत्ते के हमले में जख्मी हुई कमलेश सहनी की पुत्री शिवानी (4) की बुधवार को इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में मौत हो गई। कुत्ते ने बच्ची के सिर से बाल सहित चमड़ी नोच ली थी। पारू थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि कुत्ते के हमले से बच्ची की मौत की जानकारी मिली है। पिता शिकायत दर्ज कराते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी। बच्ची के पिता कमलेश सहनी ने बताया कि मंगलवार को उसकी पुत्री शिवानी समेत तीन भाई-बहन गांव में देवी स्थान पर पूजा देखने जा रही थे। थोड़ी दूर पर दबंग परिवार का सदस्य कुत्ते को जंजीर में बांधे टहला रहा था। इसी दौरान टहला रहे युवक के हाथ से जंजीर छूट गई और कुत्ते ने बच्चों पर हमला कर दिया। दो बच्चे किसी तरह वहां से भाग गए, लेकिन कुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.