मैनपुरी, फरवरी 9 -- थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरा में दबंगों से परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता की पुत्री ने एक आरोपी के उत्पीड़न से परेशान होकर पूर्व में फांसी भी लगा ली थी। इस घटना के बाद आरोपी फिर से पीड़िता और उसके परिवार को परेशान करने लगे। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी कि 12 जून 2025 को रैपुरा निवासी हिमांशु पुत्र धर्मपाल के उत्पीड़न और छेड़खानी से परेशान होकर उसकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में गांव के लोगों ने पंचायत की तो फैसला हो गया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के घर आना जाना बंद कर दिया। लेकिन इस घटना के बाद सात फरवरी 2026 को हिमांशु, सचिन, कमलकांत पुत्रगण धर्मपाल सिंह, धीर...