मेरठ, फरवरी 6 -- सरधना। सलावा निवासी एक किसान ने दबंग लोगों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसडीएम से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सुभाष पुत्र भरत सिंह ने शिकायत करते हुए बताया कि गांव के जंगल में उनकी जमीन है जिस पर गांव के दबंग लोग कब्जे के प्रयास में लगे हुए हैं। कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया गया है। आरोप है कि दबंगों ने अपने मकान की एक दीवार भी हटा दी ताकि वे आसानी से कब्जा कर सकें। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...