उरई, जनवरी 5 -- उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम सतरहजू निवासी महेंद्र सिंह उर्फ रवि ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही राजवीर समेत तीन लोगों ने मिलकर उसके घर के बाहर रखी पन्नी में आग दी। जब उसने इसका विरोध किया तो लोगों ने मिलकर उसके भाई के साथ मारपीट कर दी और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले को पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...