शाहजहांपुर, नवम्बर 25 -- कलान थाना क्षेत्र के बेहटी गांव में कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उनके खेत पर जबरन कब्जा कर बोआई कर दी। ग्रामीण ने विरोध करने प्रयास किया दबंगों ने जान से मारने धमकी दे डाली। सुभाषचंद्र बताया कि उसकी चकबंदी के दौरान 18 बीघा खेत पर रविवार रात में गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने बोआई कर दी जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचा। दबंगों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...