औरैया, फरवरी 22 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली औरैया क्षेत्र की एक निराश्रित महिला ने दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जेवर-नगदी लूट ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में महिला ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया है। शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपने नाबालिग बच्चों के साथ मंड़ी समिति गेट के सामने स्थित आवास समरथपुर में रहती है, जबकि मूल रूप से वह गांव बेदूपुर, ऐरवा की रहने वाली है। आरोप है कि 10 फरवरी 2026 को पड़ोसियों ने परिवार के साथ मिलकर दीवार तोड़कर जबरन घर में घुसपैठ की और घर के अंदर रखा सामान निकालना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि आरोपित लोग घर में रखे सोने-चांदी के जेवर व अन्य घरेलू सामान तक ले गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.