हाथरस, फरवरी 13 -- सिकंदराराऊ।संवाददाता आंगनवाड़ी भवन तथा गौशाला के गोवंशों के घास व चारे के लिए प्रस्तावित ग्राम समाज की जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए। उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर गुरुवार को एक ज्ञापन एसडीएम संजय कुमार को उनके कार्यालय पर आकर पचौं के ग्रामीणों ने सौंपा। जानकारी के अनुसार एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में पचौं के ग्रामीणों ने कहा है। कि मुख्य मंत्री की जीरो टालरेंस नीति कें तहत कब्जा धारियों पर तत्काल कार्यवाही हेतु ग्राम पंचायत पचों की भूमि में ग्राम पंचायत द्वारा ऑगनवाडी के भवन निर्माण प्रस्तावित है। तथा गौशाला की घास व चारे के रख-रखाव हेतु ग्राम पंचायत द्वारा गाटा संख्या 272 व 529 एक में प्रस्तावित है। जिसमें ग्राम पंचायत के रणवीर व जसवीर पुत्रगण सुनहरी लाल निवासीगण ग्राम पचों ने दबंगई के...