कानपुर, फरवरी 19 -- निराला नगर में कार ठीक से चलाने की बात सुन दबंगों ने हैलट में कार्यरत कर्मचारी को घेर लिया और फिर गाली-गलौज कर हमला कर दिया। पीड़ित ने कार नंबर के आधार पर छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। बर्रा निवासी जय तिवारी हैलट में कर्मचारी हैं। जय के मुताबिक सोमवार रात बाइक से ड्यूटी करने जा रहे थे तभी निराला नगर चौराहे के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने अचानक ब्रेक मार दी, इससे दहशत में आ गए। ठीक से कार चलाने की बात सुन आधा दर्जन दबंगों ने आगे चलकर घेर लिया और गाली- गलौज कर मारपीट की। आरोप है कि आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से सिर पर वार कर दिया और बाइक भी तोड़ दी। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...