गंगापार, मार्च 26 -- थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौबारा की एक दुकान के सामने हवाई फायरिंग की और अपशब्दों का प्रयोग कर चले गए। जिस पर होलागढ़ पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुटी है। ग्राम पंचायत चौबारा निवासी दिलीप कुमार द्विवेदी उर्फ सोनू ने बताया गांव के एवं अन्य ग्राम पंचायत से बाइक पर सवार होकर रात्रि करीब नौ बजे शुभम यादव, अमित कुमार, अमन हमारे घर के पास पहुंचे हमको पूछने लगे जिस पर घर वालों ने बताया कि वह नहीं है इस बात पर सभी लोग नाराज होकर अपशब्दों का प्रयोग किया और कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। तहरीर पर होलागढ़ पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.