हमीरपुर, जनवरी 31 -- मौदहा। अराजकतत्वों ने घर में घुसकर सास-बहू को मारपीट कर घायल कर दिया और बहू के गले का मंगलसूत्र छीन कर ले गए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली क्षेत्र की छिमौली गांव निवासी पीड़िता कला पत्नी सुनील ने तहरीर देते हुए बताया शुक्रवार की सुबह जब वह घर में कामकाज निपटा रही थी, तभी गांव के ही आधा दर्जन दबंग एक राय होकर घर में घुस गए। उसे और उसकी सास को गाली-गलौज देते हुए लाठी-डंडों व लात-घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने गले से मंगलसूत्र छीन लिया और घर से बाहर निकालकर ताला लगा दिया। पीड़िता ने 112 नंबर पुलिस को फोन कर बुलाया तब घर का ताला खोला जा सका। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के पति सुनील ने बताया कि इसके पूर्व गाली...