मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- क्षेत्र के गांव वजीराबाद में दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर अवैध रूप से दरवाजा लगाकर बंद करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने सार्वजनिक रास्ते से अवैध निर्माण हटाने व कार्रवाई की मांग अधिकारियों से की है। गांव वजीराबाद निवासी नितिन ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके मकान के उत्तर दिशा में सार्वजनिक रास्ता है। जो ग्राम पंचायत द्वारा बनाया गया था तथा पीड़ित की पानी की निकासी भी पहले से ही उसी रास्ते पर हो रही है, लेकिन दबंग पड़ोसियों द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर गेट लगाकर बंद कर दिया है। उक्त रास्ते पर 2010- 15 में तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा आरसीसी का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा कराया गया था। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से अवैध निर्माण हटवाने की मांग की है। एसडीएम जिलाधिकारी जानसठ राजकुमार भारती ने बताया कि माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.