कानपुर, फरवरी 13 -- रावतपुर में दबंगों ने विवाद होने पर अपने साथी को ही पीट दिया और कार से टक्कर मार मौके से भाग निकले। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पनकी के नुनियनपुरवा निवासी नन्के सिंह के मुताबिक गत छह फरवरी को उनका बेटा संजय चौहान अपने कारोबारी दोस्त आवास विकास तीन निवासी दुर्गेश शर्मा व नुनियनपुरवा निवासी संजय सिंह के साथ रावतपुर गोपाला टावर के पास गया था। आरोप है कि यहां किसी बात को लेकर उनके बेटे व दुर्गेश शर्मा के बीच विवाद हो गया। जिस पर दुर्गेश व साजन ने बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं जान बचाकर भागे बेटे का पीछा कर दबंग कार से उसे टक्कर मारते हुए भाग निकले। घटना में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.