मेरठ, जुलाई 11 -- परीक्षितगढ़ क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग महिला के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि महिला से मारपीट करने के बाद दबंग थाने पहुंच गए और पीड़ित महिला के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। पीड़ित महिला आरोपियों की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो थाना पुलिस ने उन्हें थाने से भगा दिया। पीड़िता ने गुरुवार को एसएसपी से शिकायत की। गांव दरेशपुर निवासी बुजुर्ग महिला नसीम पत्नी आबिद हसन ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि उनके परिवार का गांव की शेर खान, अकरम मंसूर, जफ़रे आदि से मुकदमा चल रहा है। महिला का आरोप है गुरुवार को वह खेत पर जा रही थी, रास्ते में उसे शेर खान ने रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया वह किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंची लेकिन उसके पहुंचने से पहले आरोपी थाने पहुंच चुके थे। महिला का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.