फिरोजाबाद, दिसम्बर 1 -- थाना खैरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नयाबांस में दुल्हन की विदाई के समय गांव के लोगों ने हंगामा काटा। गुस्साए लोगों ने पहले लोगों से मारपीट की और फिर दुल्हन की विदाई के लिए आई कार में तोड़फोड़ कर डाली। विवाहिता के पिता ने थाना खैरगढ़ पर लिखित शिकायत दी है। पुलिस जांच कर रही है। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के नयाबांस में 29 नवंबर को प्रियंका पुत्री संजीव कुमार की फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के ठारपूठा से बारात आई थी। बारात धूमधाम से चढ़ाई गई। शादी के फेरे होने के बाद विदाई का सामान गांव के ही सत्येंद्र पुत्र मुन्नालाल की कैंटर को भाड़े पर लेकर भेजा था। जिसे गांव का ही सीटू पुत्र मुन्नालाल चलाकर ले गया था। सामान पहुंचने पर वर पक्ष के लोगों से कैंटर का शीशा टूटने पर कहासुनी हो गई। कैंटर का शीशा टूटने की जानकारी सीटू ने वर प...