बरेली, मार्च 23 -- वकील का आरोप है दबंगों ने उनके मकान का निर्माण हंगामा कर बंद करा दिया। काम बंद कराने वालों ने वकील से 50 हजार रुपयों की रंगदारी मांगी। वकील ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। शीशमखेड़ा गांव निवासी मुख्तार खां पुत्र इस्माईल खां वकील हैं। वह मीरगंज तहसील में प्रक्टिस करते हैं। उनकी पड़ोसी गांव रईयानगला के रकबा में जमीन है। उन्होने दो वर्ष पूर्व अपनी जमीन में नींव भरवाई थी। अब वह उसमें मकान का निर्माण करा रहे हैं। आरोप है शीशमखेड़ा के दबंगों ने मौके पर पहुंच कर हंगामा कर निर्माण कार्य बंद करा दिया। वकील का आरोप है काम बंद कराने वाले मकान बनाने को 50 हजार रुपयों की रंगदारी मांग रहे हैं। रुपए न देने पर वह मकान का निर्माण न होने देने एवं जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों ने उनसे गाली गलौच की। मारपीट पर आमदा हो गए। वकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.