हाथरस, नवम्बर 26 -- सासनी, संवाददाता। सासनी क्षेत्र के गांव रामबल में मंगलवार की रात को गांव के कुछ दबंगों ने बरात चढ़त को रोक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह देख विरोध करने वाले दबंग भाग निकले। पुलिस की मौजूदगी में धूमधाम से बरात चढ़ाई गई। मंगलवार के देर शाम नगला रामबल में जितेन्द्र सिंह की पुत्री की इगलास क्षेत्र के गांव बिदिरका से बरात आई थी। जब समय हुआ तो कुछ दबंगों ने बरात चढ़त में व्यवधान डाला। इसकी सूचना कन्या और वर पक्ष के लोगों ने पुलिस को देने के साथ-साथ भीम आर्मी के पदाधिकारियों को दे दी। सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षण अवधेश कुमार सिंह मय पुलिस बल के साथ गांव नगला रामबल पहुंच गये। थोड़ी देर बाद भीम आर्मी पदाधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस के पहुंचते ही बरात चढ़त का विरोध करने वाले मौके से भाग निकले। बाद में पुलि...