मैनपुरी, नवम्बर 24 -- तहसील भोगांव के ग्राम नगला प्रसाद के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण जिप सदस्य विनीता शाक्य के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि दबंगों द्वारा गांव में नाली के पानी को रोक दिया गया है, जिससे जलभराव हो गया है। जलभराव होने से लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। इस संबंध में एसडीएम व लेखपाल से कई बार गुहार लगाई गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। वहीं ग्रामीणों ने तालाब पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...