प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। विकास खंड गौरा की अमरई ग्राम पंचायत के निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल पर गांव के कुछ अराजक तत्वों ने रोक लगा दी है। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान अमरावती देवी ने डीपीआरओ से करते हुए अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान के शिकायती पत्र में कहा गया है कि अंत्येष्टि स्थल का निर्माण जिस भूमि पर कराया जा रहा है, उसकी पैमाइश डीएम के निर्देश कराई जा चुकी है और राजस्व अफसरों के साथ पुलिस कर्मियों की ओर से उक्त भूमि ग्राम सभा की होने की पुष्टि की जा चुकी है। बावजूद इसके अराजक तत्व निर्माण में अवरोध उत्पन्न कर मजदूरों को मारने की धमकी देकर भगा देते हैं। डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे की ओर से उक्त प्रकरण में जिलाधिकारी से अनुमति लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। खबर-नीरज
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.