महोबा, जनवरी 5 -- पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज किया केस महोबा, संवाददाता। नए साल में पर्यटन स्थल से लौट रहे मामा भांजे का रास्ता रोककर दबंगों के द्वारा मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित तीन युवाओं के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। मुख्यालय कोतवाली के छिकहरा गांव निवासी प्रिंस राजपूत ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नए साल में वह अपने मामा और दोस्तों के साथ सूर्य मंदिर से लौट रहा था। रास्ता में उपेंद्र यादव, अर्जुन अहिरवार और उमंग ठाकुर ने गाली गलौच कर मारपीट की। दबंगों के द्वारा मोबाइल तोड़ दिया और शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। कोतवाली जाते समय भी रास्ता रोककर धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित उपेंद्र यादव, अर्जुन अहिरवार और उमंग ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.