महोबा, फरवरी 2 -- महोबा,संवाददाता। युवक का रास्ता रोक कर दबंगों द्वारा मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। श्रीनगर थाना पुलिस को दी तहरीर के मुरानी गांव निवासी बलवान राजपूत की पत्नी अर्चना राजपूत ने बताया कि 30 जनवरी को उसके पति कुंआ पूजन कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में गांव के ही आशीष व उसके पिता धर्मजीत ने रास्ता रोक लिया और गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर पति के साथ मारपीट की गई। मारपीट में पति का पैर टूट गया। दबंगों द्वारा लाठी व डंडे से मारपीट की गई। ग्रामीण बचाव करने आए तो जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...