चित्रकूट, अप्रैल 5 -- चित्रकूट। संवाददता बरगढ़ थाना क्षेत्र के कोलमजरा गांव के मजरा सिंगल पुरवा निवासी सूरज आदिवासी के साथ गांव के पवन रजक व राकेश रजक ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उस पर चाकू से तीन बार पेट में गंभीर वार भी किए। इसके बाद मरणासन्न्न हालत में छोड़कर मौके से भाग निकले। सूरज की पत्नी के चिलाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने घायल सूरज को सीएचसी मऊ में दाखिल कराया है। जहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज तिवारी ने बताया कि घायल की मां की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.