बरेली, फरवरी 13 -- फतेहगंज पश्चिमी। गांव अगरास में दबंगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को अस्पताल भेज दिया है। गांव अगरास निवासी शाहिद ने बताया शुक्रवार को वह अपने घर के सामने बैठे थे। दो बजे गांव के मोहम्मद उमर, उनके पुत्र शाहनवाज व शाहरुख लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे। वे बिना कुछ कहे शाहिद को लाठी डंडों से पीटने लगे। जिससे शाहिद लहूलुहान होकर बेसुध हो गए। लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजन घायल को उठाकर थाने ले गए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल को भेज दिया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...