कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर, संवाददाता। अफीम कोठी में पुरानी खुन्नस में दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर जानलेवा हमला किया। आरोपितों ने मोबाइल से मारपीट का वीडियो भी बनाया। साथ ही अगवा करने का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर रायपुरवा पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कारवालो नगर में रहने वाले हिमांशु दीक्षित की तहरीर के मुताबकि 11 फरवरी की शाम वह अफीम कोठी चौराहे स्थित अपने ऑफिस के बाहर बैठे थे। तभी चार युवक आ धमके और बृजेश सेठ का नाम लेते हुए गलत पंगा लेने की बात कही। इसके बाद दबंगों ने पीटने के बाद सिर पर धारदार हथियार से हमला किया। यही नहीं, बृजेश सेठ को वीडियो कॉल कर पीटते हुए दिखाया। फिर बाइक से अगवा करने का प्रयास किया। लोगों के आने पर आरोपित धमकी देकर भाग निकले। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.