मैनपुरी, जनवरी 15 -- एलाऊ। थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने घर के बाहर खड़े युवक के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक, उसके पिता और बहन के साथ मारपीट कर दी। जिससे वे घायल हो गए। घटना की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी भाई भाग निकले हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कांधर निवासी सौरभ पुत्र मुन्नालाल ने पुलिस से शिकायत की कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के ही दो सगे भाई वहां आए और उसके साथ बिना किसी बात के गाली गलौज और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पिता के साथ मारपीट की। बचाने आई उसकी बहन को भी पीटा गया। पुलिस ने घटना की तहरीर पर प्रांशु, प्रदीप पुत्रगण सुभाष चंद्र निवासी नगला कांधर थाना एलाऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.