बरेली, दिसम्बर 30 -- बरेली। जमीन के विवाद में दबंगों ने मारपीट की और दीवार गिरा दी। मामले में थाना बिथरी में रिपोर्ट लिखाई गई है। सैदपुर कुर्मियान निवासी कासिम हुसैन के मुताबिक गांव के शमशेर से उनका जमीन को लेकर विवाद है। राजस्व टीम की पैमाइश के बाद दोनों पक्ष अपनी जमीन पर काबिज हो गए। उन्होंने अपने हिस्से में चारों ओर नौ फीट ऊंची दीवार बनवा दी है। उनकी दीवार के पास शमशेर का तालाब है, जिसका पानी दीवार की बुनियाद में आ रहा है। इसे रोकने के लिए वह दीवार के चारों ओर मिट्टी डलवा रहे थे तो रविवार को शमशेर, उसकी पत्नी खुशनुमा, बेटी रिफा व फिजा ने उनकी दीवार गिरा दी। उनकी मां भूरी ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की। यह घटना उनके सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। बिथरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.