प्रयागराज, नवम्बर 27 -- नैनी। नैनी कोतवाली क्षेत्र के मड़ौका उपहार में दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ ही दो युवकों को लाठी डंडों से जमकर पीटा। जिससे तीनों घायल हो गए। पीड़ित ने तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक मड़ौका उपहार का रहने वाला शीजान शेख पर बुधवार रात हसींन, शमशेर खान, असगर अली, अली, सुडूडू और साहिल ने लाठी डंडों और ईंट हमला कर दिया। वह बचने के लिए वह घर में घुस गया तो शीजान की चाची रुखसाना बेगम और भाई अब्दुल कादिर उसे बचाने लगे। इस पर दबंगों ने तीनों की पिटाई कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...