बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। संवाददाता बबेरू थाने के एक गांव में पड़ोसी दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की। बचाने आईं दोनों बहनों को पीटा और छेड़छाड़ की। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। एसपी के आदेश पर दस दिन बाद कार्रवाई की गई। पीड़ित महिला ने एसपी से बताया कि 12 फरवरी को दोपहर वह घर में थी। तभी गांव के फैसल व मोहम्मद हुसैन घर में घुस आए। उसे गालियां बकने लगे। विरोध करने पर डंडे से मारना-पीटना शुरू कर दिया। गुहार सुनकर उसकी दो बहनें मौके पर बीच-बचाव करने लगीं तो दबंगों ने उन्हें भी पीटा। जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसका व बहनों का मेडिकल कराया, पर रिपोर्ट नहीं दर्ज की। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने फैसल व मोहम्मद हुसैन के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट की एफआईआर दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...