प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 7 -- वैशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जल जीवन मिशन योजना के तहत काम कर रहे मजदूरों को केबल ने देने पर दबंगों ने नदी में डुबोते हुए जमकर पीटा। पीड़ितों की तहरीर पर मानधाता पुलिस जांच कर रही है। मानधाता थाना क्षेत्र के ढ़ेमा गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत चल रहे कार्य में आसपुर देवसरा के बयानपुर निवासी गुफरान, विवेक वर्मा और पीपरपुर ढेमा निवासी विपिन पटेल काम कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे नामजद दबंग अपने अज्ञात साथियों के साथ आकर केबल मांगने लगा। न देने पर उनको लोहे की रॉड से मारपीटा। गांव से गुजरी बकुलाही नदी में डुबो-डुबोकर पीटते हुए घायल कर दिया। हल्ला गुहार पर लोगों को आते देखकर आरोपी बाइक और स्कूटी को छतिग्रस्त कर भाग गए। मानधाता थानाक्ष्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.